मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के समीप से किया जप्त
परवेज अख्तर/सीवान.
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कचहरी ढाला के समीप से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शराब लदे एक मिनी मैजिक के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की माने तो गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब से भरी एक एक मैजिक आ रही है. जिसके बाद उक्त स्थान पर वाहन जांच शुरू कर दिया गया. वाहन जांच के दौरान सभी वाहनों को बरी बारी से जांच की जा रही थी.ताभि एक मैजिक को जवानों ने रोकना चाहा, लेकिन चालक ने वाहन को घुमाकर भागने की कोशिश किया. इसके बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया. जांच के दौरान वाहन के सीट के नीचे और डिक्की से 282 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई. जिसके बाद शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त करते हुए थाना लाया गया. शराब कारोबारियों की पहचान थावे थाना क्षेत्र के थावे निवासी राहुल कुमार, करण कुमार व मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखराव निवासी उमेश कुमार चौधरी के रूप में की गयी. जिसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शराब कारोबारीयों को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments