•मोतिहारी उत्पाद विभाग और पुलिस की छापेमारी में 8 कार्टन शराब जब्त

img_7054-1मोतिहारी (पू.च.) से अतुलकश्यप की रिपोर्ट.

•मोतिहारी उत्पाद विभाग व छतौनी पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 8 कॉर्टन अंग्रेजी शराब के साथ एक सेंट्रो कार को जब्त किया है। उत्पाद विभाग ने छतौनी थाना के राजेंद्र नगर मोहल्ला में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 144 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला कारोबारी अनीता देवी को गिरफ्तार किया है। 

जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। छापेमारी टीम में निरीक्षक निरंजन कुमार, एकरामूल हक, दारोगा कुलवंत कुमार, संजय कुमार सिंह व महिला जवान शामिल थे। वहीं छतौनी थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भवानीपुर जिरात मोहल्ला में छापेमारी कर एक सेंट्रो कार में रखे गए चार कॉर्टन शराब जब्त किया है। पुलिस निरीक्षक विजय कुमार यादव ने बताया है कि छापेमारी टीम में दारोगा राजेश कुमार व नवनीत कुमार शामिल थे। जब्त कार का नंबर बीएल3जीपी-0429 है।