सुलखान सिंह यूपी के नए डीजीपी बने
सविता उपाध्याय
लखनऊ 21 अप्रैल। यूपी में 12 आईपीएस अफसरों के भी तबादले आदित्य मिश्रा एडीजी एलओ बनाए गए, जावीद अहमद डीजी पीएसी बनाए गए, पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए सूबे के डीजीपी पद से जावीद अहमद को हटा दिया है।
1980 बैच के आईपीएस अधिकारी सुलखान सिंह अब यूपी के नए डीजीपी होंगे. वे अभी तक डीजी (प्रशिक्षण) के पद पर तैनात रहे. जावीद अहमद को डीजी पीएसी के पद पर भेज दिया गया है. 1980 बैच के सुलखान सिंह यूपी के बांदा जिले के रहने वाले हैं।




Recent Comments