32 वर्षीय युवक के लाश मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी,देखने को उमड़ी भीड़
मधेपुरा से दैनिक खोज खबर के लिये रविकांत कुमार कि रिपोर्ट:- 
मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के तामोट परसा में शुक्रवार को एक अज्ञात युवक की लाश मिलने की खबर ,आसपास के इलाकों में जंगल मे लगी आग की तरह फैल गयी। 
मिली जानकारी अनुसार मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत तमोट परसा के वार्ड संख्या एक के मक्के के खेत मे 32 वर्षीय युवक की लाश मिली है । मृतक युवक लाल कमीज और नीले रंग की जीन्स पेंट पहने हुआ है और गले मे सफेद रुमाल बंधा है। दस मुंह दस तरह की बाते स्थानीय ग्रमीणों के द्वारा बताई जा रही है । ग्रमीणों के द्वारा दबी जुबान से घटना को कोई हत्या तो कोई आत्महत्या बात रहा है। लाश को देखने आसपास के चारो ओर से लोग काफी संख्या में आये। लेकिन लाश की पहचान नही हो पायी है। घटना की जानकारी मिलते ही मुरलीगंज पुलिस अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर लाश अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। 
इस समंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि लाश को पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है । लाश की पहचान और अनुसंधान के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या है या आत्म हत्या है।