वेतन घोटाला की हो निगरानी जांच :-बि•रा•प्रा•शि• संघ
—————————————–
सिवान/पचरूखी :- 
बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अंचल पचरूखी के सचिव जयप्रकाश सिंह ने जिले के विभिन्न प्रखंडो में वेतन घोटाले की मांग निगरानी विभाग से करने की बात की है।श्री सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि रघुनाथपुर प्रखंड की तरह ही विभिन्न प्रखंडों में भी शिक्षक वेतन भुगतान में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है।कोई भी प्रखंड  इससे अछूता नहीं है।शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षा स्वयसेवकों की स्थिति तो और बदतर है।तालिमी मरकज के केंद्र बिना चले ही प्रधानाध्यापकों और अधिकारियों की मिलीभगत से वर्षों से वेतन उठा रहे हैं।कुछ शिक्षक विगत वर्षों में प्रतिनियोजन पर रह कर बिना प्रतियोजन की जगह पर योगदान किए ही वेतन उठा चुके हैं।श्री सिंह ने यह भी कहा कि वेतन घोटाले की अगर निगरानी विभाग से जांच कराई जाए तो व्यापक अनियमितता सामने आएगी।