सारण:मशरक मे आप की बैठक सम्पन्न 

——–
रोहित कश्यप की रिपोर्ट 
——-
​मशरक :
मंगलवार को आम आदमी पार्टी कि जोनल बैठक मशरक प्रखंड क्षेत्र के खजुरी गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर मे आप नेता सुशिल कुमार सिंह के अध्यक्षता में हुई। जिसमें संगठन के मजबुती के साथ ही पार्टी को धारदार व संघर्षशील बनाने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। आम आदमी पार्टी के  सारण प्रमंडल के सभी चार लोकसभा के विधानसभा प्रभारी कि उपस्थिति में संगठन निर्माण पर चर्चा करते हुए कहा गया की पार्टी को गांव बुथ  स्तर पर ईमानदार लोगो को जोड़ाना होगा। बैठक का संचालन कर रहे सुशिल कुमार सिंह ने कहा की एक अभियान चलाकर युवाओ को पार्टी का सदस्य बनाये जाए। बैठक में को- ऑडिनेटर उमेशवर सिंह उर्फ मुनि जी, जिला मिडिया प्रभारी रंजीत सिंह, ई उमाशंकर प्रसाद, साशवत राय, ओमप्रकाश,  नंन्दलाल राम, निरज कुमार, अमित कुमार, प्रमोद कुमार सिंहब,  विरेन्दर राय, मदन सिंह, राना प्रताप सिंह, अजय राय, अरबिन्द कुमार सिंह, कृष्णकांन्त ने अपना अपना  विचार रखा। साथ ही गांव से लेकर पंचायत तक संगठन की मजबुती पर विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि केन्द्र सरकार तथा राज्य सरकार को किसान व जनविरोधी सरकार बताते हुए वक्ताओं ने इसे जनता के बीच उजागर करने का निर्णय सर्वसम्मति  लिया गया।