गौशाला में कुत्ते नोच नोच कर खा रहे है गौवंश को सात गायो ने तोड़ा दम
राकेश फौजदार ( Edited by आज़ाद नेब )
भरतपुर 12 मई। राजस्थान में भरतपुर की शामलदास की गढ़ी गौशाला में नर्क से भी बदतर हालात के बीच गौवंश लगातार दम तोड़ रहा है। शुक्रबार को भी गौशाला में सात गोवंश मृत पाए जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने गौशाला पहुच बिरोध प्रदर्शन किया और गौशाला प्रबंधक पर अनुदान राशि के दुरुपयोग के आरोप लगाए। बताया गया कि गौशाला में अनेक गोवंश मरणासन्न स्थिति में है। संगठन के रवि फौजदार ने बताया की गौशाला में नेत्रहीन गोवंश की हालत यह है कि कुत्ते उन्हें नोच नोच कर खा रहे है। बताया गया कि गौशाला में डॉक्टर के बारे में पूछने पर डॉक्टर का मोबाइल नम्बर तक किसी के पास  नहीं मिला।