दूल्हे और उसके भाई समेत चार लोगों को दुल्हन पक्ष ने बंधक बनाया
राकेश फौजदार
भरतपुर 1 मई। राजस्थान में भरतपुर के मेवात क्षेत्र से हरियाणा बारात लेकर गए दूल्हे और उसके भाई समेत चार लोगों को दुल्हन पक्ष की ओर से बंधक बनाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भरतपुर से हरियाणा के पलवल जिले में बेटे की बारात लेकर आए हाजी इस्माइल कुरैशी को अधिक दहेज मांगना और दुल्हन पक्ष को ताने मारना बहुत महंगा पड़ा ।दहेज की यह मांग दुल्हन पक्ष को नाजायज लगी और गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हा फरीद कुरैशी, उसके भाई और दो अन्यों लोगों को बंधक बना लिया।बताया गया कि मामले को लेकर बधु पक्ष के गांव में पंचायत हुई और तय हुआ कि दूल्हा पक्ष की ओर से 10 लाख रुपए ब चार बीघा जमीन दुल्हन के नाम पर करने के बाद ही वह ससुराल जाएगी । पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार निकाह के बाद विदा पर दुल्हन पक्ष की तरफ से 16 हजार रुपए नकद, एक मोटर साइकिल तथा अन्य घरेलू सामान दूल्हा पक्ष को दिया गया था लेकिन दूल्हे के पिता इससे खुश नहीं थे। पता चला है कि दूल्हा पक्ष ने अभी रकम जमा नहीं करवायी है।इस संबंध में चौकी प्रभारी का कहना था दोनों पक्ष आपसी बातचीत के जरिये मामले को सुलझाा रहे हैं।




Recent Comments