मीडियाकर्मियों को हरामजादा कह पीटने की धमकी देने बाले भाजपा विधायक का पुतला फूंका
राकेश फौजदार 
भरतपुर 27 अप्रैल।राजस्थान में भरतपुर से भाजपा विधायक विजय बंसल द्वारा बाबा साहेब भीमराब अंबेडकर पर की गई असंसदीय टिप्पणी को प्रकाशित तथा प्रसारित करने बाले मिडियाकर्मीयो को हरामजादे कहने तथा उन्हें पीटने की धमकी देने के बिरोध में आज कांग्रेस और दलित समाज के लोगों ने विधायक की शव यात्रा निकाल कर जिला कलेक्ट्रेट पर उनका पुतला दहन किया तथा मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन पेश किया। गौरतलब है कि राजस्थान दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा विधायक विजय बंसल के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत के एक ऑडियो के बायरल होने के बाद कांग्रेस तथा जिला जाटव महासभा के संयुक्त तत्वबाधान में यह प्रदर्शन किया गया।