बेतिया – बगहा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार छापेमारी अभियान में पुलिस ने 16 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
न्यूज़ इनपुट विजय कुमार शर्मा बगहा प. च बिहार:–
बगहा :-प. च बगहा पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बीती रात चलाये गए छापेमारी अभियान में बगहा पुलिस जिला में कुल 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई है।जिसमें 11 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।वहीं 2 लीटर चुलाई शराब, एक पुराना साईकल, एक अपहृता एवं 100 ग्राम गांजा की भी बरामदगी की गई है।खबर के अनुसार सेमरा थाना कांड संख्या-168/17, दिनांक-15-12-2017, धारा-20(बी)/22(बी) ndps act में अभियुक्त मनु दुबे उर्फ ललित मोहन दुबे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इनके पास से 100 ग्राम गांजा की बरामदगी हुई है।वहीं रामनगर थाना के कांड संख्या-453/17 में एक अपहृता की बरामदगी कर अभियुक्त राजू कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।बगहा पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने उक्त बातों की पुष्टि की है।




Recent Comments