बेतिया – गौनाहा:– *35 लिटर शराब के साथ सहोदरा थाना ने 6 को गिरफ्तार कर भेजा जेल*
न्युज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा संवाददाता पं.चम्पारण बिहार की रिपोर्ट :-
✍ तिन जगहो से छः लोगो को पकड भेजा गया जेल ।
✍ गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी । थानाध्यक्ष ।
✍ गिरफ्तार लोगो मे चार शिकारपुर थाना क्षेत्र व दो लोग सहोदरा थाना क्षेत्र के ।
*पश्चिमी चंपारण गौनाहा*गुप्त सूचना के आधार पर सहोदरा थाना द्वारा अनेको जगह छापेमारी कर 35 लिटर शराब के साथ छः शराब कारोबारी को धर दबोचा गया । इस कांड की पुष्टि करते हुए सहोदरा थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि संध्या में गुप्त सुचना के अधार पर की गई छापेमारी एवं शराबियों के विरुद्ध अभियान में कुल 6 लोग चालिस वर्षीय काशी उरांव पिता महेश उरांव डिके शिकारपुर,अठाईस वर्षीय ललन राम पिता बन्नू राम महेशपुर, चालीस वर्षीय सुकट सर्मा पिता स्वर्गीय राजा सर्मा बरगजवा, अडतीस वर्षीय शिव महतो पिता भरथ महतो चनपटिया टोला चारो थाना क्षेत्र शिकारपुर पैंतीस वर्षीय उपेन्द्र माझी यादव लाल मांझी खरकटवा, पैंतालीस वर्षीय प्रभु राम पिता स्वर्गीय लखन राम बजड़ा दोनो थाना क्षेत्र सहोदरा को 35 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है । छापामारी कामता फार्म, पडरौन व बजड़ा में किया गया । गिरफ़्तार लोगो को न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है ।
यहां बता दे कि थाना प्रभारी ने कहा है कि शराब पिने व बेचने वालो को कीसी भी सुरत मे बक्सा नही जाऐगा । वही थाना प्रभारी के द्वारा अलग-अलग जगहो से छः शराब कारोबारी को पकडना दर्शाता है की वो शराबीयो के विरुद्ध अभियान मे और तेजी लाये है ।




Recent Comments