बून्दी: नवलकिशोर श्रृंगी पुलिस जवाब देही समिति अध्यक्ष बने
अंचल राठौड़
बून्दी 3 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के निर्देश पर गृह मन्त्री गुलाबचन्द कटारिया ने जिला स्तरीय पुलिस जवाब देहि समिति के अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवल किशोर श्रृंगी को मनोनीत किया गया है।
राज्य सरकार के पुलिस के सयुक्त शासन सचिव सुरेंद्र माहेश्वरी ने नियुक्ति पत्र नवल किशोर श्रृंगी को प्रेषित किया। नवल किशोर श्रृंगी स्वयं सेवक संघ में ओटीसी प्रथम करने के बाद बैंक प्रशासनिक स्तर पर कार्य किया, भाजपा सहकारी प्रकोष्ठ में प्रदेश सदस्य, भाजपा चुनाव समिति जिलाध्यक्ष भी रह चुके। भाजपा में लगातार सक्रियता से कार्य को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष परनामी ने ये नियुक्ति की।




Recent Comments