मंगलवार को रहुई बिडिओ सीओ , अम्बा मुखिया सहित राष्ट्रीय राजपूत महासभा के लोग पहुँच कर पीड़ित परिवार को 4 लाख 23 हजार की राशि उपलब्ध कराये।


👈कुमुद रंजन सिंह” दैनिक खोज खबर”नालन्दा👉
 सोमवार को देर रात्रि बैकटपुर से लौटने के क्रम में वेना थाना के अरौत के पास दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही ऑटो पर सवार दो अन्य युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए जिसे वेना थाना की पेट्रोलिंग पुलिस ने सदर अस्पताल पहुचाया। घटना की सुचना रात्रि में मिर्तक के गांव अम्बा पहुचने पर रात्री में ही कोहराम मच गया।ग्रामीण जहा रात को ही सदर अस्पताल पहुचे वही लोग वेना थाना के थानाध्यछ जितेंद्र कुमार का आभार व्यक्त कर रहे थे। मंगलवार को अम्बा मुखिया आदित्य प्रतिभा सिन्हा, सरपंच सिम्पी देवी,ने पहुच कर पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना से तिन हजार रूपये की राशि उपलब्ध कराये वही मुखिया पति जीवेश यादव के प्रयास से रहुई बिडिओ सुमित कुमार ने मौके पर पहुच कर 20 हजार रूपये की राशि परिवारिक लाभ योजना से उपलब्ध कराये। खबर की जानकारी मिलने पर रहुई अंचलाधिकारी मनोज कुमार दुबे, निवर्तमान सीओ अफजल हुसैन , व् राष्ट्रीय राजपूत महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जितेंद्र कुमार सिंह, रहुई अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, बिन्दा सिंह ने पहुच कर चार लाख का चेक आपदा योजना से प्रदान किया।अम्बा गांव के मुकेश कुमार ने ऑटो खरीदा था जिससे पैसेंजर छोड़ कर बैकट पुर से अम्बा गांव के ही अनिल यादव व्  उमा शंकर कुमार उर्फ़ गोविंदा के साथ लौट रहे थे इसी क्रम में रात्रि अरौत के पास तेज गति से आ रहे बस ने जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतना जोरदार था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए व् ऑटो पर सवार उमाशंकर उर्फ़ गोविंदा की मौके पर ही मौत हो गई। बाकि अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिसमे अनिल यादव को गम्भीर अवस्था में पटना पीएमसीएच रेफ़र किया गया हैं। मिर्तक गोविंदा अपने तिन भाइयो में सबसे छोटा था।