​*भागलपुर:-भागलपुर की सड़कें बनेंगी स्मार्ट,लगेगा डिवायडर*
👈कुमार गौरव “दैनिक खोज खवर”भागलपुर*👉
बिहार के चुनिंदा शहरों में सुमार सिल्क सिटी भागलपुर जो अब स्मार्ट सिटी में सामिल हो गया है, की सड़कें55 करोड़  की लागत से स्मार्ट होंगी। मुख्य डाकघर से जीरोमाइल के बीच का एनएच- 80 फोरलेन बनेगा। सड़क की चौड़ाई 60 फीट के करीब हो जाएगी। पक्की डिवाइडर व फुटपाथ का भी निर्माण कराया जाएगा।
इसके अलावे वैकल्पिक बाइपास, एसएम कॉलेज-मिरजानहाट, मिरजानहाट शीतला स्थान-हबीबपुर व तिलकामांझी-चंपानगर सड़क की भी सूरत बदलेगी। विभागीय अधिकारियों ने स्टीमेट बनाकर वरीय अधिकारी को सौंप दिया है।
साढ़े तीन करोड़ से वैकल्पिक बाइपास
साढ़े तीन करोड़ की लागत से वैकल्पिक बाइपास को खोद कर नए सिरे से बनाया जाएगा। सड़क सात मीटर से दस मीटर चौड़ी हो जाएगी। फुटपाथ भी बनेगा। स्मार्ट सिटी में शामिल तीन किलोमीटर लंबी एसएम कॉलेज-मिरजानहाट शीतला स्थान सड़क को नए सिरे से बनाने के साथ-साथ चौड़ीकरण भी की जाएगी। नाला निर्माण होगा। फुटपाथ भी बनाने की योजना है। जहां-जहां जलजमाव की समस्या है वहां पीसीसी बनेगा।
डीपीआर की स्वीकृति बाद होगा टेंडर
अधिकारियों के अनुसार ललमटिया और प्रधान डाकघर के बीच जगह के अनुसार सड़कें चौड़ी की जाएगी।
कहीं साढ़े पांच मीटर की सड़क को सात मीटर तो कहीं दस मीटर चौड़ी करने की योजना है। डीपीआर को स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता इम्तियाज अहमद के अनुसार स्मार्ट सिटी में शामिल किए गए तिलकामांझी-बरारी, तिलकामांझी-आदपुर-सराय-चंपानगर, वैकल्पिक बाइपास के लिए लगभग 17 करोड़ का स्टीमेट बनाकर मुख्यालय और प्रमंडलीय आयुक्त को भेजा गया है। एक्शन प्लान के अंतर्गत तीन करोड़ की लागत से 1.6 किलोमीटर लंबी भीखनपुर-बरहपुरा सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जलजमाव की समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा।