दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क :-करोडो हिंदुओं की आस्था के प्रतीक और धर्म का सच्चा मार्ग गीता से बताने वाले भगवान् श्री कृष्ण के अपमान पर हिंदुओं का आक्रोश प्रशांत भूषण के घर तक पहुच गया . प्रशांत भूषण के घर पर कालिख पोत दी गयी है साथ ही प्रशांत भूषण के घर पर जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिला . पुलिस ने आ कर वहां शान्ति बहाल कराई .
 भगवान् श्री कृष्ण के अपमान करने वाले प्रशांत भूषण पर जहाँ भारत भर में तमाम मुकदमे दर्ज होते जा रहे हैं वही तमाम हिन्दू संगठन कार्यकर्ता उनके घर पर धमकने लगे हैं . हालात ऐसे बन चुके हैं कि प्रशांत भूषण के घर के आगे पुलिस बुलानी पड़ी है .
आज़ाद विनोद नाम का एक हिन्दू कार्यकर्ता अपने तमाम साथियो के साथ अचानक ही प्रशांत भूषण के घर नॉएडा बी 16 पर  धमक पड़ा और उनके घर के आगे उनके पिता का नाम लिखी नेम प्लेट को कालिख से पोत डाला .
 इतना ही नहीं इसके बाद आज़ाद विनोद अपने साथियों के साथ प्रशांत भूषण के घर धरने पर बैठ गया और पुलिस से उन पर रासुका लगा कर जेल में डालने तक ना उठने की बात करने लगा . पुलिस ने जैसे तैसे वहां हिंदुओं को समझा बुझा कर वापस भेजा .
 सुदर्शन न्यूज प्रतिनिधि श्री गौरव मिश्र से बात करते हुए आज़ाद विनोद ने कहा कि भगवन श्री कृष्ण भारत के प्राण हैं और जैसे प्राण के बिना शरीर निर्जीव हो जाता है वैसे श्री कृष्ण के बिना भारत और हिंदुत्व निर्जीव है .
इस प्रकार के बयान देने वाले प्रशांत भूषण को दिल्ली , यु पी ही नहीं भारत में भी रहने नहीं दिया जाएगा . आज़ाद विनोद ने आगे कहा कि प्रशांत भूषण को किसी भी प्रकार से हिन्दू समाज क्षमा नहीं कर सकता. उन्हें रासुका में जेल निरुद्ध होने तक हिन्दू चुप बैठने वाला नहीं है .
 पूरी कार्यवाही के दौरान प्रशांत भूषण अपने घर के आस पास कही नहीं दिखे पर पुलिस उनके घर की सुरक्षा को ले कर बेहद मुस्तैद हो चुकी है।
न्यूज स्रोत से ख़बर पढें…