समस्तीपुर:त्रिदिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेन्ट का शुभारंभ

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय स्थानीय आरबी कॉलेज के इण्डोर स्टेडियम में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तत्वावधान में त्रिदिवसीय अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेन्ट का शुभारंभ हुआ। टूर्नामेन्ट का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. टी पी चौबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने प्रतिभागियों से अपनी सच्ची निष्ठा, लगन, दृढ़ संकल्प एवं खेल अनुशासन के अनुकूल भाग लेने की सलाह दी।

साथ ही सशक्त एवं ऊर्जावान समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में युवाओं की सम्पूर्ण जागृत शक्ति का आह्वान किया।उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करते हुए आर बी कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो आनंद मोहन झा ने सभी टीम प्रबंधकों, चयनकर्ताओं, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों को इस समारोह को शत प्रतिशत सफल बनाने का आह्वान किया। समारोह की शुरुआत मंगलाचरण एवं अतिथियों व प्रतिभागियों के स्वागत से किया गया। जिसमें उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से एवं उद्घाटनकर्ता को मोमेंटो प्रदान किया गया।स्वागत भाषण डॉ वी सी जयपुरियार ने किया। वहीं टूर्नामेन्ट प्रतिवेदन संगठन सचिव डॉ दीप नारायण कुमार ने प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस टूर्नामेन्ट में पुरुष वर्ग से 11 एवं महिला वर्ग से 6 टीम हिस्सा ले रही हैं। कार्यक्रम का संचालन समिति अध्यक्ष डॉ संजय झा ने किया।मौके पर प्रो महेंद्र झा, डॉ महेश चंद्र चौरसिया, डॉ विमल कुमार, डॉ प्रतिभा पटेल, डॉ विजय कुमार सिंह, डॉ शिवली भट्टाचार्य, डॉ रीता कुमारी, डॉ दीपक भारद्वाज, दंगल सिंह, एस एन ठाकुर, रामप्रीत यादव, महेंद्र कुमार महाजन, कौशल कुमार, अमित कुमार, छात्र संघ के आनंद प्रकाश, मो. इमरान, तनु प्रिया, अमित साह, मो. अरशद सहित सैंकड़ो छात्र छात्राएं व अभिभावक गण उपस्थित थे।