छपरा।राघोपुर में हुए नाव हादसे को लेकर महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नाविक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सांसद ने कहा कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुल मौजूद है, जिसका इस्तेमाल कर लोग नदी पार कर सकते थे। इसके बावजूद चंद पैसों के लिए नाविक को एक साथ इतनी बड़ी संख्या में लोगों को नाव पर नहीं ले जाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है।

सिग्रीवाल ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को आवश्यक कदम उठाने चाहिए। नदी पार करने के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन और सतर्कता बेहद जरूरी है, ताकि किसी और परिवार को इस तरह का दुख न झेलना पड़े।