मढ़ौरा फूटबॉल टीम ने यूपी में समस्तीपुर को हराकर जीता शील्ड

मढ़ौरा(सरण):

स्थानीय फूटबॉल टीम ने यूपी के भाटपार रानी देवरिया में आयोजित प्रतियोगिता में जीत हासिल कर अपना नाम दूसरे प्रदेशों में पहुंचा दिया है । आजाद नेहरू युवा राज्य स्तरीय फूटबॉल प्रतियोगिता में मढ़ौरा की टीम ने पहले मैंच में मुबारकपुर मऊ को 2-0 से, सेमीफाइनल में सिवान युनाईटेड को 1-0 से हराकर फाइनल तक का सफर पूरा किया । फाइनल मुकाबला मढ़ौरा समस्तीपुर के बीच खेला गया जो निर्धारित समय तक 1-1 के बराबरी पर रहा ।

बाद के अतिरिक्त समय में भी मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद में फैसला के लिये ट्राईब्रेकर में मढ़ौरा ने समस्तीपुर को 4-1 से हराकर शील्ड जीत लिया । ट्राईब्रेकर में मढ़ौरा टीम के तरफ से वकील, बंटी, रितेश और तरुण गोल करने में सफल रहे । टीम के कोच एक्स आर्मी प्रभाकर सिंह मोनू ने कहा कि ग्रामिण क्षेत्र के बच्चों को फूटबॉल से जोड़ने का उन्होने एक प्रयास शुरू किया था । इसमे से कुछ बच्चे अपनी लगन और मेहनत से अब अपनी खुद की पहचान बनाने लगे है । इन बच्चों को थोड़ी वेहतर सुविधा उपलब्ध करा दिया जाये या सरकारी सहयोग मिल जाये तो कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है । फिलहाल फूटबॉल में यहां के लड़के लगातार अपनी प्रतिभा को दिखा रहे है और मढ़ौरा को फूटबॉल में पुराना पहचान दिलाने के प्रयास में जुटे है ।