
अमनौर । सोशल साइट्स पर दो युवक द्वारा देशी कट्टा लिये फोटो वायरल होने पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए. इसमें शामिल दो युवको देशी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. घटना के संबंध में अमनौर पुलिस ने बताया कि सोशल साइट्स पर दो युवक द्वारा देशी कट्टा के साथ फोटो वायरल हो रहा था. जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तहकीकात किया तो वह युवक थाना क्षेत्र के ढोरलाही अभिमान निवासी रंजीत साह का पुत्र बंटी कुमार साह उर्फ बड़का कलूआ तथा शिव प्रसाद शर्मा का पुत्र अक्षय कुमार शर्मा बताया गया. जहां पुलिस ने छापेमारी कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक देशी कट्टा व एक 315 बोर का कारतूस बरामद किया. इस मामले में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी के बयान पर दोनों युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.




Recent Comments