दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम अप अवध असम एक्सप्रेस ट्रेन से नागालैंड के दीमापुर से छपरा जा रहे एक बीमार यात्री का मृत अवस्था में उतारा गया। उक्त बात की जानकारी देते हुए सोनपुर जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रैन से एक यात्री मृत अवस्था में सोनपुर स्टेशन पर उतर गया। यात्री पहले से ही बीमार था और यात्रा के दौरान ही ट्रेन में उसका निधन हो गया था।
सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ घटना स्थल पर पहुंच गई। जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। मृत याती लगभग 40 वर्षीय मो. अली हुसैन सारण जिले के पानापुर थाने के धनौती गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है। कोई इस घटना के बाद परिवार जनों को रो- रो के बुरा हाल है।




Recent Comments