
एलआईसी अभिकर्ताओं ने अपनी मांगो के समर्थन में 9वें दिन भी जारी विश्राम दिवस
मढ़ौरा(सारण)। गुरुवार को मढ़ौरा एलआईसी शाखा कार्यालय प्रवेश द्वार पर अभिकर्ताओं ने धरना देकर 9वें दिन भी विश्राम दिवस जारी रखते हुए अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।अभिकर्ताओं की मुख्य मांगो में कोविड से मृत अभिकर्ताओं को एक करोड़ की राशि भुगतन,क्लब अहर्ता धारकों को कोविड अवधि में छूट, कोविड काल मे विलंब भार में छूट समेत 15 सूत्री मांग शामिल हैं।मढ़ौरा लियाफी संघ के अध्यक्ष मोतीलाल सिंह ने कहा कि जबतक अभिकर्ताओं की मांगें प्रबंधन नहीं मानी जाती है तबतक चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।वही संघ के सचिव अविराम प्रसाद सिंह ने बताया कि उक्त मांगो के समर्थन में अभिकर्ताओं का विरोध कार्यक्रम फिलहाल आगामी 30 जून तक प्रस्तावित है।मौके पर
संघ के कोषाध्यक्ष सदस्य संजय कुमार बैठा,सदस्य दिनानाथ प्र०, हसन महमुद अंसारी,संतोष तिवारी, रामेश्वर सिंह,सुरेश राय , अजय सिंह आफताब आलम, हीरा प्र०,शंकर प्र० श्रीवास्तव, गुरुचरण श्रीवास्तव, संतोष सिंह,नागेंद्र मोहन तिवारी,संयुक्त सचिव परवेज अंसारी,प्रमोद नारायण चतुर्वेदी, हीरा प्रसाद,सुनील कुमार सिंह,
मकसूद आलम एवं अन्य अभिकर्ता शामिल थे।




Recent Comments