सिवान :गोदइला की गिरफ्तारी के लिए उसकी मां को तलाश रही पुलिस
#परवेज अख्‍तर,सिवान : महादेवा ओपी क्षेत्र के शिव मंदिर समीप पंचायती के दौरान घायल वार्ड पार्षद सह भाजपा नेता राजन साह का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इलाज के क्रम में गुरुवार को उन्होंने बताया कि अगर उस दिन वे पंचायती में नहीं जाते तो शायद गोदइला वहां किसी की हत्या जरूर कर देता। क्योंकि जब वे पंचायती में पहुंचे तो गोदइला पूरी तरह से आग बबूला हो चुका था और अपने विपक्षियों पर हथियार निकाल कर फायरिंग करने जा रहा था। तभी बीच बचाव करने के लिए मैं वहां पहुंचा तो उसने आक्रोश में मुझ पर ही फायरिंग कर दी। इधर पुलिस सूत्रों की माने तो गोदइला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी मां मालती देवी उर्फ कानी को गिरफ्तार कर सकती है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई जगहों पर महिला बल का सहयोग ले रही है। थाना का सहयोग लिया है। हालांकि उसकी मां का नाम इस कांड में दर्ज नहीं है। लेकिन पुलिस वादी के पुन: बयान के आधार पर उसे अप्राथमिक अभियुक्त बना सकती है। इधर भाजपा नेता पर फायरिंग में इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बुधवार को शिववचन साह के टूटे हुए घर से बरामद कर उसे वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में विधि प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली।
बता दें कि गोदइला इस मामले में सरेंडर करने के लिए कोर्ट के चक्कर लगा रहे हैं। इस मामले में घायलों को छह लोगों को पुलिस ने आरोपित किया था।