सारण :मढौरा मे कृषि सलाहकार के आकस्मिक निधन पर जताया शोक 
मढौरा /सारण 
प्रखंड के कृषि सलाहकार के आकस्मिक निधन पर गहरी संवेदना जताते हुये शोक सभा हुआ ।कृषि सलाहकार मुन्ना कुमार के सड़क दुर्घटना मे असामायिक मृत्यु पर प्रखंड विकास पदाधिकरी वीर बहादुर पाठक ,अंचलाधिकारी अशोक कु सिंह सहित कार्यालय कर्मियों ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुये दो मिनट का शोक सभा का आयोजन किया ।शोक सभा के बाद कार्यालय का कोई काम नही किया ।बताया जाता की चार दिन पहले खैरा थाना क्षेत्र के रामपुर कला गांव के नज़दीक कार्यालय आने के क्रम मे बेलेरो के ठोकर से जख्मी हो गये थे ।इलाज के क्रम मे गुरुवार को पटना मे मृत्यु हो गई ।मुन्ना कुमार मिलनसार युवक थे ।शोक मे सभी की आंखे नम हो गयी ।शुक्रवार को शोक सभा मे बीडीओ वीर बहादुर पाठक ,सीओ अशोक कु सिंह ।कार्यालय कर्मी हरी किशोर सिंह ,राहुल कुमार ,विनोद कुमार ,अनूप कुमार सिंह सहित एक दर्जन से भी अधिक कार्यालय कर्मी थे ।