सारण :दिल के रोगी का सफल ऑपरेशन के बाद पीड़ित का
भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लिया हालचाल 

दरियापुर (सारण)
प्रधानमंत्री राहत कोष से मिली सहायता राशि से सफल दिल के ऑपरेशन के बाद कुशल क्षेम पूछने गये भाजपा कार्यकर्ताओं को ग्रामीणों ने स्वागत किया । दरियापुर प्रखंड के बजरहिया गांव निवासी महेश गिरि का दिल की सफल ऑपरेशन 14 सितम्बर 17 को हुआ था । सफल ऑपरेशन के लिये स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रयास से प्रधानमंत्री राहत कोष से डेढ़ लाख रुपयें की सहायता मिली थी । जिससे की श्री गिरि का ईलाज सम्भव हो पाया था । आर्थिक मदद कराने वाले भाजपा राज्य कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह बुधवार को अन्य भाजपा कार्यकार्ताओं के साथ कुशल क्षेम पूछने गांव गये तो दर्जनों ग्रामीणों ने फूल मालाओं स गर्मजोशी के साथ  स्वागत किया । सभी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूढ़ी के प्रति आभार जताते हुये कहा की सांसद के प्रयास से मिली सहायता राशि से ही ईलाज सम्भव हो पाया ।स्थानीय सांसद को सभी ने धन्यवाद दिया । इस मौके पर भाजपा राज्य कार्यसमिति सदस्य राकेश कुमार सिंह के साथ मुखिया महेश राय , भाजपा के अनिल सिंह , बलिराम तिवारी , शैलेश कुमार गिरि , अमरनाथ शर्मा सहित दर्जनों ग्रामीण थे ।