लालू के कर्मभूमि छपरा में तेजप्रताप ने कहा ​नरेन्द्र मोदी की गीदड़ भभकी से हम डरने वाले नहीं 
#जिस नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था उसी के गोद में नीतीश चाचा झूलनिया झूल रहे है 

#दैनिक खोज खबर डेस्क 
डोरीगंज (सारण)
जिस नरेन्द्र मोदी ने नीतीश कुमार के डीएनए पर सवाल उठाया था ।आज उसी की गोद मे नीतीश चाचा झुलनिया झूल रहे है ।महागठबंधन को मिले जनादेश का सौदा कर लिया।

 
उक्त बाते सदर प्रखंड के मुस्सेपुर पंचायत स्थित पश्चिमी बलुआ गांव मे आदर्श नवयुवक छठ पूजा समिति के तत्वावधान मे आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम मे शुक्रवार की देर संध्या बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे पधारे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री व लालू प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र तेजप्रताप यादव ने कही। 

सभा को संबोधित करते हुए सिर पर पगड़ी बांध ली और केन्द्र की भाजपा नीत नरेन्द्र मोदी सरकार पर जमकर कटाक्ष करते हुये हमला किये।  कहा कि मोदी सरकार बैठे बैठे कभी ईडी तो कभी सीबीआई की नोटिश भिजवा रही है ।  लेकिन नरेन्द्र मोदी की गीदड़ भभकियो से हम डरने वाले नहीं । हम यदुवंशी कृष्ण के वंशज है।  पापियो का नाश करने के लिए जिनका जन्म ही कारागार मे हुआ और जिन्होने कंस जैसे आताताइयो का साम्राज्य समूल नष्ट कर दिया । 
उन्होने कहा कि आज नोटबंदी का खामियाजा पूरा देश भुगत रहा है  । महंगाई  चरम सीमा पर पहुंच चूकी है । गरीब मजदूरो की दशा बेहाल है । अत: 8 नवम्बर को राजद नोटबंदी की पहली बरसी काला दिवस के रूप मे मनाएगा । जिसमे लोगो से बढचढ कर भाग लेने की भी अपील की । 

इससे पूर्व दीप प्रज्वलित कर उन्होंने कार्यक्रम का उद्धाटन किया । मौके पर गरखा विधायक मुनेश्वर चौधरी।  राजद के जिलाध्यक्ष गिलानी मोबिन , अब्दुल मनान कुरैसी , प्रखंड प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार , राजद प्रखंड अध्यक्ष शम्भू राय ओमप्रकाश राय , मुखिया मुन्ना कुमार , धर्मेन्द्र सिह , धनंजय सिंह  , मनोज सिंह  आदि समेत जिला राजद व प्रखंड कार्यकर्ता तथा सैकड़ो की संख्या मे ग्रामीण मौजूद रहे  । 
न्यूज़ इनपुट -दिग्विजय सिंह बबलू , डोरीगंज (सारण)