
सांसद के पहल से साढ़ा ढाला पुल के समीप दोनों तरफ से बना पहुंच सड़क, आमजनों की बढ़ी सहूलियत

छपरा : छपरा शहर में निर्मित सांढा ढाला के समीप बने पुल के दोनों तरफ के पहुंच पथ के सही तरीके से आवागमन के लिए चालू हो जाने से शहर वासियों सहित देहाती क्षेत्रों से आने वाले लोगो में प्रसन्नता छा गई ।स्थानीय सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के पहल पर रेलवे के अधिकारियों एवं जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई कर इस कार्य को पूरा कर दिया।

इस आशय से संबंधित सांसद श्री रूडी के निजी सचिव ई.सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि शहर के मोहन नगर, हुस्से छपरा,मौना गंज, प्रताप गंज, सांढा ,आदि मुहल्ले के नागरिकों ने विगत माह शिकायत किए थे कि रेलवे प्रशासन द्वारा पुल के बांए लेन के तरफ से दीवाल खड़ा कर दिए जाने से रास्ता पतली हो गई जिसके कारण लोगो को आने जाने में कठिनाई हो रही है तथा छपरा कचहरी स्टेशन भी आने जाने में भी काफी दिक्कत हो रही है जिसके लिए सांसद के पहल की अति आवश्यकता है। इस शिकायत भरी समस्या के निदान हेतु सांसद के पास श्री सिंह ने रखा जिसे सांसद ने प्राथमिकता देते हुए कहा कि इसका समाधान शीघ्र होगा। श्री रूडी ने विगत 10 दिसंबर 2018 को सोनपुर स्थित हरिहर क्षेत्र मेला के दौरान सम्पन्न हुई “दिशा ” की बैठक में रेलवे के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि छपरा में स्थित पुल के बाएं तरफ के लेन पर बनाए गए दीवाल को शीघ्र तोड़ा जाए।इसके लिए उपविकास आयुक्त रौशन कुशवाहा को नोडल पदाधिकारी बनाया गया । सांसद श्री रूडी के निर्देश के आलोक में श्री कुशवाहा ने रेलवे के ए ई एन को निर्देश दिया कि अविलंब दीवाल को हटाए इसके लिए प्रशासन सहयोग देगी। रेलवे के अधिकारियों के देखरेख में दीवाल तोड़ दिया गया वहीं नगर निगम के पदाधिकारियों के देखरेख में साफ सफाई की व्यवस्था करा दी गई और इस कार्य को और तेजी से किया जा रहा है। पुल के दोनों तरफ के लेन के सही तरीके से चालू हो जाने से शहर वासियों सहित देहाती क्षेत्रों से आनेवाले लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए सांसद श्री रूडी को हार्दिक बधाई दी है ।




Recent Comments