सरस्वती ज्ञान मंदिर की वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

अमनौर /सारण – छात्र-छात्राओं का सर्वांगीण विकास शिक्षकों का मूल दायित्व है. शिक्षित समाज से ही राष्ट्र का नव निर्माण सम्भव है. उक्त बातें सरस्वती ज्ञान मंदिर के इक्कीसवीं वार्षिकोत्सव को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि व पूर्व प्राचार्य आर के शरण सिंह ने कहीं. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के शिक्षण संस्थानों से यहां के बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ा है. इससे पहले अनेक गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उदघाटन किया.

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विद्यालय के दर्जनों छात्र छात्राओं ने गीत नृत्य, लोक संगीत, नाटक एकांकी व भाषण से श्रोताओं को मन मुग्ध कर दिया. वहीं विधालय परिवार ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया. समारोह को पूर्व प्राचार्य आर के शरण सिंह, अम्बिका राय, विधान चंद भारती, हरिनाथ सिंह, पशुपति सिंह, पूर्व मुखिया विजय कुमार विधार्थी, ओम प्रभात सिंह, मनन सिंह, नवीन पुरी,मनोज सिंह, पप्पू सिंह आदि ने सम्बोधित किया. सभा का संचालन विधालय के आचार्य सर्व विजय ने किया.