सरयू का पानी बढ़ा, प्रशासन अलर्ट
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान) : लगातार बारिश होने से गुठनी प्रखंड से गुजरने वाली सरयू एवं गंडक नदियों के जलस्तर में आंशिक बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जलस्तर बढ़ने से प्रशासन हाई अलर्ट हो गया है। नदी के किनारे होमगार्ड के जवान पहले से ही मुस्तैदी से डटे हुए हैं। समय-समय पर बाढ़ विभाग के अधिकारियों की गाड़ी भी दौड़ने लगती है। हालांकि अभी नदी अपने किनारे से भी नीचे बह रही है।




Recent Comments