
समस्तीपुर:सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू
दलसिंहसराय
दलसिंहसराय थानाछेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 स्थित बल्लोचक गांव के समीप शनिवार सुबह एक अज्ञात वाहन की चेपेट में आने से एक पचपन वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई।वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर घटना स्थल के समीप सड़क जाम कर आक्रोश का इजहार किया।जिससे देखते ही देखते दोनो ही और वाहनों की लम्बी कतार लग गई और जाम में फसे लोग काफी परेशान दिखे।वहीं घटना की सूचना पर पहँचे दरोगा सुनील कुमार ने आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर तत्काल प्रखंड नाजिर कृष्णनंदन प्रसाद के द्वारा पारिवारिक लाभ योजना के तहत बीस हजार रुपया मुहैया करवाया तब जाकर एक घंटा बाद यातायात सेवा बहाल हो सकी और जाम में फसे लोगो ने राहत की सांस ली।मिली जानकारी के मुताबिक थानाछेत्र के चकबहाउद्दीन गांव निवासी राम विनोद सिंह नित्य दिन की भांति आज भी अहले सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।इसी क्रम में उक्त गांव के समीप सड़क पार करने के क्रम में मुसरीघरारी की तरफ जा रही एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे उनकी दर्दनाम मौत घटना स्थल पर ही ही गई।वही थाने की पुलिस जाम समाप्त करवाते हुए परिजनों का बयान दर्ज करते हुए शव को पोस्टपार्टम हेतु समस्तीपुर भेज दिया।




Recent Comments