​*भागलपुर:अभाविप ने निकाला कैंडिल मार्च*
*कुमार गौरव”दैनिक खोज खबर”भागलपुर*
जम्मू कश्मीर में सहीद हुए भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट उमर फैयाज के साथ पाकिस्तान के द्वारा बर्बरता करने विरोध में शुक्रवार की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् भागलपुर नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने हरिया पट्टी स्थित अभाविप कार्यालय से केंडिल मार्च निकाल कर शहीद भगत सिंह चौक (स्टेसन चौक)पर पहले तो शहीद को श्रधांजली दी उसके बाद परिषद्  छात्र नेताओ ने इस तरह के घिनौनी हरकत की करी भर्त्सना की। सभा को संबोधित करते हुए  विद्यार्थी परिषद भागलपुर   नगर इकाई के नगर मंत्री छात्र नेता श्री कुस पांडे ने कहा कि  अब बातचीत से काम चलने वाला नही है पाकिस्तान जिस भाषा में समझता है हमारी सरकार और सेना को उसी भाषा में जबाब देना होगा । वही विस्वविद्यालय  छात्रा प्रमुख प्रियंका ने कहा कि *याचना नही अब रण होगा संघर्ष बड़ा भीषण होगा* 
वही गिरिजा नंदनी ने कहा कि*फूल नही चिंगारी हैं ,हम भारत की नारी हैं* अगर देस को जरुरत हो तो देस में लाखों झांसी की रानी अभी भी हैं। 

मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गुंजन झा , ओम कुमार ,शशिकांत रंजन,गौरव चौबे ,प्रशांत कुमार,अनुपम राज,प्रियेश मिश्रा, जयप्रीत मिश्रा,रोहित कुमार,अंकित कुमार, दीपक कुमार, शिवम् कुमार कुंदन प्रकाश अनन्या राज ,गौरी  कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद थे।