सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
#परवेज अख्तर/सिवान;
गुठनी(सिवान) : थाना क्षेत्र के खड़ौली गांव के समीप गुठनी-मैरिटार मुख्य मार्ग पर
सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक मैरिटार निवासी
सुभाषचंद्र दुबे का पुत्र मुकेश दुबे(24 वर्ष) है। सूचना मिलते ही
पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर
अस्पताल भेज दिया।
बताया जाता है कि मुकेश गुठनी से आवश्यक सामान की खरीदारी कर
बाइक से घर वापस लौट रहा था, तभी खड़ौली गांव के समीप स्पीड ब्रेकर पर
अनियंत्रित होकर बाइक सहित गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने उसे इलाज के लिए गुठनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां
चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।इस घटना की खबर मिलते ही उसकी पत्नी
प्रीति कुमारी रोते-रोते बेहोश हो
जा रही थी। वहीं उसकी मां कालिंदी देवी भी दहाड़ मारकर रो रही थी।
—




Recent Comments