मुस्लिम विरोधी राष्ट्रपति ट्रम्प अपनी पहली विदेश यात्रा मुस्लिम देश से क्यों की
अब्दुल मुत्तलिब रज़ा ( Edited by आज़ाद नेब )
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प अपनी पहली विदेश यात्रा पर सऊदी अरब पहुंच गए हैं।
ट्रम्प ने अपनी पहली विदेश यात्रा के रूप में सऊदी अरब का चयन ऐसे समय में किया है कि जब मुस्लिम देशों के अमरीका में प्रवेश पर प्रतिबंध के आदेश और एफ़बीआई प्रमुख पद से जेम्स कोमी को हटाए जाने के कारण वह विवादों के घेरे में हैं।
ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया और बेटी एवं दामाद के साथ शनिवार की सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर रियाज़ एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां सऊदी किंग सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ अल सऊद ने उनका स्वागत किया।
सऊदी नरेश द्वारा रियाज़ में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प और उनकी पत्नी के स्वागत की एक ख़ास बात यह रही कि मेलानिया ने अपने सिर को स्कार्फ़ से नहीं ढांपा था, जैसा कि अकसर तेहान पहुंचने के बाद विदेशी महिला अधिकारी या अधिकारियों की पत्नियां करती हैं।
ख़ुद को मुसलमानों के दो सबसे पवित्र स्थलों के संरक्षक कहलाने वाले आले सऊद अधिकारियों ने पहले ही एलान कर दिया था कि अमरीका की प्रथम महिला जिस लिबास और अंदाज़ में भी रियाज़ पहुंचेंगी वे उनका स्वागत करेंगे।