संतोष नगर मे पानी समस्या गहराई,जलदाय विभाग सुस्त
आजाद नेब
जहाजपुर 1 अफ्रैल। नगर मे गौरव पथ का कार्य के चलते संतोष नगर में सड़क के दोनो तरफ खुदाई का कार्य किया गया था। जिसमें पानी की सप्लाई की लाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गयीं। कुछ जगह तो मरम्मत कि गई लेकिन कुछ जगहों पर लिकेज रह जाने के कारण संतोष नगर वासीयों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर मे शिव मंदिर कि पास वाली गली मे 10 दिनों से पानी की गहरी समस्या ओर पीने का पानी भी नही होने से परेशान पुरुष ओर महिलाएें जलदाय विभाग मे आकर अवगत करवाया।




Recent Comments