वैशाली :फुटबॉल मुकाबला में बिदुपूर ने राजापाकड को हराया

बिदुपुर
प्रखंड मुख्यालय स्थित खेल मैदान में राजापाकड़ प्रखंड और बिदुपुर प्रखंड फुटबॉल टीम के बीच मैच खेला गया।इस खेल में बिदुपुर फुटबाल की टीम ने राजापाकड़ की टीम को एक गोल से पराजित किया।खेल प्रारम्भ होने से पूर्व बी जे पी मण्डल पूर्वी अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह,मण्डल महामंत्री विकास कुमार सिंह,मण्डल उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह अनुसेवि अर्जुन कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय किया।मैच में टॉस राजापाकड़ टीम के कप्तान नितेश कुमार ने जीता।बिदुपुर टीम के कप्तान अंजनी ने गोल कीपर के रूप में शानदार प्रदर्शन किया।बिदुपुर की ओर से किये गये दो गोल में एक गोल अजीत कुमार और एक गोल भोलू ने किया,जबकि राजापाकड़ की ओर से एक मात्र गोल अमित संगम ने किया।बिदुपुर की टीम एक गोल बढ़त बनाकर मैच को जीत लिया।इस अवसर पर काफी संख्या में दर्शक गण उपस्थित थे।




Recent Comments