छपरा। गुरुवार को सातवें दिन विस चुनाव के लिए 40 नामांकन पत्र दाखिल किया गया।जिसमें प्रमुख रूप से एकमा से लोजपा प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह, बनियापुर से लोजपा प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह, तरैया से राजद प्रत्याशी सिपाही लाल महतो, निर्दलीय प्रत्याशी शैलेंद्र प्रताप, मढ़ौरा से राजद प्रत्याशी जितेंद्र कुमार राय, निर्दलीय प्रत्याशी नागेंद्र राय, गरखा से निवर्तमान विधायक व निर्दलीय प्रत्याशी मुनेश्वर चौधरी,मांझी से निर्दलीय प्रत्याशी राणा प्रताप सिंह, छपरा से निर्दलीय बीरेंद्र साह, निर्दलीय राहुल कुमार सिंह, सुबास राय का नाम शामिल हैं।