तरैया (सारण) : विश्वविद्यालय में नामांकन कराने एवं नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला उजागर हुआ है।इस संबंध में महुली गांव निवासी बबलू कुमार सिंह के कोर्ट परिवाद के आलोक में थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।जिसमें राहुल कुमार सिंह एवं पंकज सिंह उर्फ रोहित कुमार सिंह को अभियुक्त बनाया गया है।पीड़ित का कहना है कि आरोपी मुझे पटना ले गए और बोले कि मुझे स्टेशन पर एक जरुरी काम से एक व्यक्ति से मिलना है तुम गाँधी मैदान चले जाओ वहाँ वसीम अकरम नाम का एक व्यक्ति है जो मुझसे पैसा लिया था देने के लिए बुला रहा है जाओ तुम्ही लेकर चले आओ।जब मैं वहाँ गया तो वे लोग जबदस्ती मुझे स्कार्पियो में बैठाकर दरभंगा एवं मधुबनी लेकर चले गये।तब पता चला कि राहुल और पंकज वसीम से नौकरी के नाम पर रुपया लिया है इसलिए ये लोग मेरा अपहरण किए है।पुलिस मामले की जाँच कर रही है।