सारण/तरैया

थाना क्षेत्र के छपिया गांव में एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला प्रकाश में आया है।घायल महिला रमजान अंसारी के पत्नी रोकसाना खातून का इलाज रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया।जिसको लेकर घायल महिला ने थाने में एक लिखित शिकायत प्रतिवेदन दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।