गांधी के सपनो को साकार कर नीतीश कुमार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचायी – श्वेता विश्वास

अमनौर /सारण
नीतीश कुमार ने महात्मा गांधी के सपनो को साकार किया है. देश के अंतिम पंक्ति में खरे ब्यक्ति को भी सामान अवसर मिले यह गांधी जी का सपना था. आज बिहार में पंचायती राज लागू कर अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास के लिए सरकार मुस्तैदी से कर रही है. उक्त बातें प्रखंड के धूप शेखपुरा गांव में आयोजित प्रखंड जदयू पंचायती राज प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्यअतिथि व पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षा श्वेता विश्वास ने कही. उन्होंने लालू परिवार पर कटाक्ष करते हुए कही कि जो नई नवेली दुल्हन को भी ठीक से घर मे नही रख पाए वे हमारी सरकार पर आरोप लगाते हैं. हमारी सरकार महिलाओ को स्वालम्बी बनाने के साथ साथ पंचायती राज में 50 प्रतिशत का आरक्षण देकर महिलाओं का अधिकार दिया. शराब बंदी के साथ कानून का राज्य स्थापित किया है. आज प्रदेश के गांव गांव में बिजली ,सड़क,पानी के साथ चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रही है. पूर्व विधायक कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मन्टू ने अपने कार्य काल मे हुए विकास को गिनाते हुए कहा कि हमारी सरकार ने सबसे पहले अमनौर में ही पावर ग्रिड देने का काम किया जो आज हर घर में बिजली तथा सड़क का जाल बिछाया है. वहीं पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश कोषाध्यक्ष नन्द किशोर सिंह ने कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा चुनाव की तैयारी में लगने की बात कही. उक्त मौके पर परसा के पूर्व विधायक छोटे लाल राय, बैधनाथ सिंह विकल, जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा, रामायण सिंह,ऊधो पाण्डेय,अमजद अली ,राजेश सिंह,अखिलेश सिंह,पवन सिंह,आदि ने अपने – अपने विचार व्यक्त किए.
कार्यक्रम में शामिल अतिथियों को अंगवस्त्र भेंट कर प्र समानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि बबलू सिंह तथा मंच संचालक सुनील सिंह कश्यप ने किया.