
छपरा के स्वयंसेवक कृष्णप्रताप को मिला दी अचीवर्स अवार्ड
छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कृष्णप्रताप को दी अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हे यह सम्मान अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस 5 दिसंबर के अवसर पर पटना मे द अचीवर्स गैलेरी राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस मे पटना के डी जी पी के द्वारा प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम मे डीजीपी गुप्तेशवर पांडेय, आर एन सिंह ( राज्य सभा सदस्य), मैथली की बेटी और ब्रांड अम्बेसडर मैथली ठाकुर, आलोक कुमार सिंह (बिहार राज्य एड्स कंट्रोल सोसायटी के युवा निदेशक), साहित्यकार श्री मृणाल जी सहित कई गणमान्य मौजूद थे। समारोह में देश भर के 32 विधाओं मे सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश भर के अन्य राज्यों और जिलों से आए समाजसेवियो को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन एक लम्हा जिंदगी के नाम संस्थान के सहयोग से किया गया।इसके कई बड़े बड़े मुख्य स्पोन्सर्स जैसे 95 बिग एफ एम,प्रयास,रक्षा फाउंडशन,सुरुज फार्मा,सहायता संकल्प फाउंडेशन,शिवम् इंटेरप्रीजेज इत्यादि थे। कृष्णप्रताप विभिन्न क्षेत्रों में फैले कुरूतियों के प्रति लोगों को जागरुकता जैसे कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर जागरुक करने का कार्य करते हैं। इन्होंने स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढाओ, पर्यावरण, शिक्षा जागरूकता, ब्लड डोनेशन कार्यक्रम मे बढ चढ़ कर हिस्सा लेते हैं । इसके लिए कृष्णप्रताप माता-पिता,युवा साथियों एवं गुरुजनों का आभार प्रकट किया है । जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति हरिकेश सिंह सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व समन्वयक वि•वि• त्रिपाठी, प्रोफेसर हरिश्चंद्र (लोक सूचना पदाधिकारी),डॉ पी एन सिंह डिग्री कॉलेज के प्राचार्य एवं इनके संगीत गुरु पं रामप्रकाश मिश्र सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कृष्णप्रताप को बधाई दी है।




Recent Comments