पानापुर (सारण )थाना परिसर में शनिवार को आयोजित जनता दरबार में दो मामले का निष्पादन किया गया। सीओ रंधीर प्रसाद एवं थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया मौजूदगी में आयोजित जनता दरबार में एक नया मामला आया जबकि पूर्व से लंबित दो मामले का निष्पादन किया गया। सीओ रंधीर प्रसाद ने बताया कि दो मामले नियमानुसार निष्पादित कर दिया गया जबकि नये मामले को लेकर प्रक्रिया शुरु कर दी गई है।