
• चिकित्सक द्वारा रोगीयों से उचित व्यवहार नहीं करने की सांसद रूडी को नियमित मिल रही थी शिकायत
छपरा । सारण के रिविलगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा॰ रीना सिन्हा को मरीजों के साथ गलत व्यवहार करने के कारण सारण के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए नोटिस जारी किया है। बताया गया है कि उक्त चिकित्सक अस्पताल में विभिन्न रोगों से ग्रसित मरीजों के आने पर उनके साथ अभद्रता से पेश आती थी। जिसके कारण कई नागरिकों ने रिविलगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की शिकायत सांसद कंट्रोल रूम में की थी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ हर दिन वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सांसद की होने वाली बैठकों में भी सांसद के संज्ञान में इस बात को लाया जाता था। सांसद के कंट्रोल रूम में व सांसद के पास चिकित्सक की नियमित शिकायत आने पर इसकी जांच करवाते हुए मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी सारण को अवगत कराया गया। इसके बाद चिकित्सक को आगाह करते हुए सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने आचरण में बदलाव लायें और चिकित्सक का धर्म निभायें।
नोटिस के माध्यम से डा॰ रीना सिन्हा को कहा गया है कि आपके द्वारा मरीजों से अच्छा व्यवहार नहीं किया जा रहा है, जो खेदजनक है। उन्हें कोविड-19 की वैश्विक महामारी को ध्यान में रखते हुए और स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों से सौहार्दपूर्ण एवं सहानूभूतिपूर्वक व्यवहार करना चाहिए, जिससे स्वास्थ्य विभाग के प्रति आम-जनों में विश्वास को बढ़ावा मिल सके।




Recent Comments