डकैती मामले में एक गिरफ्तार
परवेज अख्तर/सिवान;
दारौंदा (सिवान) : थाना क्षेत्र के कोनिया मठिया जलालपुर निवासी व मंडल अध्यक्ष विजय गिरि के घर सहित तीन घरों में हुई डकैती मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त
एमएच नगर थाना क्षेत्र के चांदपरसा गांव निवासी सत्येंद्र यादव है।