रवि प्रकाश जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत

नगरा(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के कादीपुर गाँव निवासी रवि प्रकाश को सारण जिला के जदयू तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया। मनोनयन पत्र देते हुए तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई• रामचरित्र प्रसाद ने कहा की रवि प्रकाश जी का काम पिछले कार्यकाल में बहुत ही सराहनीय रहा जिसको देखते हुए पुनः  रवि प्रकाश को तकनीकी प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर युवा प्रदेश उपाध्यक्ष गुड्डू सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू, युवा जिला अध्यक्ष दिगम्बर तिवारी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष डॉ विजय कुमार गुप्ता, छात्र जिला उपाध्यक्ष प्रिंस कुमार गुप्ता, तकनीकी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष पप्पू कुमार, रणधीर प्रकाश, अरुण कुमार ब्याहुत, मिडिया सेल जिला अध्यक्ष फिरोज आलम जदयू के वरिष्ठ नेता मुरारी सिंह,छपरा लोकसभा प्रभारी अरविंद राय सिवान लोकसभा प्रभारी इंद्रकांत शर्मा, सुरेश सिंह, इम्तियाज परवेज, दिनोज यादव,हरेंद्र साह, मुसा अंसारी, मंज़र हुसैन इत्यादि लोगों ने बधाई दिया एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया।
-/-