रक्सौल मे ,दो फरार,छापेमारी जारी !
भोले भाले लोगो को लूटता था गिरोह,छठ पर लौट रहे व्यक्ति से रक्सौल में लूट के बाद हुई गिरफ्तारी !
रक्सौल।।छठ पर्व पर नाहक लूट का शिकार बन रहे आमलोगों को तब राहत मिली,जब,बुधवार को रक्सौल पुलिस की टीम ने लुटेरा गिरोह के तीन शातिर लूटेरो को दबोच लिया।पुलिस की कामयाबी इसलिए खास बन गई कि ये तीनो लूटेरे ‘नटवरलाल’ के ‘भाई’ निकले।
यानी नटवर लाल के तर्ज पर शातिर नकली आइएएस, आईपीएस और टीटीई ,एसएसबी बन लोगों को चुना लगाते और धौस जमाते थे ।तो कई बार सीधे ही लोगों को लूट लिया करते थे।
इस बाबत रक्सौल के डीएसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अहले सुबह रक्सौल थाना में इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा को सूचना मिली कि नेपाल से कमा कर छठ पर्व पर अपने घर को जा रहे पूर्वी चंपारण के लखौरा निवासी एक व्यक्ति की कुछ रुपया व सामान को बोलेरो सवार कुछ लोगो ने लूट लिया है।इस पर अलर्ट जारी करते हुए त्वरित कारवाई शुरू की गई।
एक पुलिस टीम गठित कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खेखरिया गावँ के समीप भेजा गया ।जहाँ ग्रामीणों की मदद से BR05P-5308 नम्बर के एक बोलेरो से अररिया, कोटवा निवासी बिंदेश्वरी सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धनंजय सिंह, सुबोध सिंह के 23 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार सिंह व झखरा, गोविन्दगंज निवासी वकील सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया।बलेरो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
उँन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान अपराधियो ने स्वीकार किया कि पकड़ी, खजुरिया निवासी बागड़ सहनी का पुत्र विजय सहनी व स्व0 यादोलाल सहनी का पुत्र प्रमोद सहनी भी इस लूट-कांड में शामिल थे।इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह में इन्होंने कोटवा में 7 हजार, केसरिया में 20 हजार, दरियापुर से33000व अरेराज 15000 से लूट की थी।
इससे पहले भी कई लोगों को इन्होंने लूटा है। इस क्रम में गिरफ्तार अमित कुमार ने कहा कि वह बीपीएससी की तैयारी कर रहा था।इस मामले में इंस्पेक्टर उग्रनाथ झा ने बताया कि छापेमारी टीम में उनके साथ एएसआई गौतम कुमार व इरशाद आलम आदि शामिल थे।यह गिरोह भोले भाले लोगो को कोई इल्जाम लगा कर शिकार बनाता था और फिर उसे हिरासत में लेने के नाम पर वाहन में बिठा लेता था।फिर,लूट पाट कर उन्हें कही उतार कर भाग निकलता था।
बताया गया कि नेपाल के एक फैक्ट्री में कामगार राजेश्वर प्रसाद सहनी जब रक्सौल पहुंचा और नेपाली रुपये को भारतीय रुपये में बदलने का प्रयास किया।इसी दौरान लुटेरा गिरोह ने निशाना बना लिया।सेमरा झिटकहिया निवासी साहनी से 20 हजार रूपये भारतीय व 9 हजार रुपये नेपाली तथा आईडी कार्ड लूट लिया गया।
साभार दीपक अग्निरथ (vor desk )





Recent Comments