
मढ़ौरा एसडीओ एवं डीएसपी ने दुकानों के शाम 4 बजे बंद करने को लेकर किया बाजार भ्रमण
मढ़ौरा(सारण)। गुरुवार को स्थानीय नगर के मुख्य बाजार में सरकार द्वारा निर्देशित गाइडलाइन के पालन सुनिश्चित कराने को लेकर एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी एव एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने शाम 4 बजे खुद सड़क पर पैदल भ्रमण कर दुकानों के बंदी ससमय करने के लिए दुकानदारों की फटकार लगाई।प्रशासन को देख जो लेटलतीफी कर रहे दुकानदार भी अफरातफरी कर जल्दी जल्दी अपनी शटर गिरा दिया। नयी गाइडलाइंस के अनुसार 29 अप्रैल से दुकानों को शाम चार बजे बंद कर देना है और शाम छ बजे से सुबह के छः बजे तक कर्फ्यू भी प्रभावी रहेगा। मालूम हो कि कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर बिहार सरकार ने गाइडलाइन में फेरबदल कर संशोधित आदेश जारी कर दिया।जिसकी अनुपालन को लेकर प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है।पहले के गाइडलाइन में दुकानें छः बजे शाम तक खुल रही थी, वही कर्फ्यू रात 9 बजे से प्रभावी था।जबकि अब 28 अप्रैल को जारी नए आदेश में दुकाने खोलने की अधिसीमा शाम 4 बजे तक ही कर दी है है।वही शादी समारोहों में भी पाबंदियां बढ़ा दी गई है।




Recent Comments