सिवान :सीएम के कार्यक्रम के लिए समन्वयकों को मिले निर्देश
न्यूज़ इनपुट-परवेज़ अख्तर
दारौंदा (सिवान) : स्थानीय बीआरसी परिसर में शनिवार को समन्वयकों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता बीईओ अजय कुमार ने की। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकास की समीक्षा यात्रा को लेकर समन्वयकों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। इसके अलावा 21 जनवरी को दहेज एवं बाल विवाह
उन्मूलन पर मानव शृंखला बनाने की तैयारी करने को कहा गया। बैठक में समन्वयक उमेश कुमार सिंह, त्रिलोकी प्रसाद, जितेंद्र कुमार प्रभात, अजय कुमार साहु, जितेंद्र कुमार पांडेय, विंध्याचल तिवारी, अमित रंजन, विनय कुमार, कामता मांझी, जितेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments