मोतिहारी: पद्मावत’ के विरोध में सड़कों पर उतरे हिंदू संगठन, शहर को बनाया बंधक

•न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा :-मोतिहारी पद्मावत फिल्म के आज से हो रहे प्रदर्शन के खिलाफ इस फिल्म का विरोध कर रहे लोग बिहार बंद को सफल बनाने के लिए सड़कों पर उतर गए हैं। सवर्ण सेना, करनी सेना और हिंदू जागृति मंच के सदस्यों ने पूरे मोतिहारी शहर को हाईजैक कर लिया है।

फिल्म का विरोध करने वाले लोगों ने एनएच 28 ए और शहर के विभिन्न सड़कों पर आग जलाकर अपनी मंशा जाहिर कर दिया है। इस विरोध को देखते हुए शहर स्थित चार सिनेमा हॉल के मुख्य गेट बंद कर दिये गये है। फिल्म का विरोध करने वाले लोगों ने शहर में घुम-घुमकर बाजार बंद कराया।हिंदू संगठन के लोगों ने सड़कों पर जमकर नारेबाजी की और फिल्म नहीं दिखाने की चेतावनी दी।

•सडक पर आगजनी:-इधर, विरोध को दखते हुए मोतिहारी के किसी भी सिनेमा हॉल में अभी इस फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो रहा है। वहीं, हाथों में फिल्म के विरोध का बैनर लिए नारेबाजी करते हुए सवर्ण सेना, करनी सेना और हिंदू जागृति मंच के लोगों ने पूरे शहर में तांडव मचाया।

•मोतिहारी सांसद व केन्द्रीय कृषी मंत्री को 2019 के लिए चेतावनी:-फिल्म का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि इस जिला में फिल्म का प्रदर्शन नहीं करने दिया जाएगा। अगर फिल्म का प्रदर्शन होता है। तो हॉल में आग लगा दिया जाएगा। सरकार को इस फिल्म के रिलीज को नहीं रोकने का परिणाम 2019 के चुनाव में भुगतना पड़ेगा।