मढौरा /सारण. मढौरा थाना क्षेत्र के लेरुआ निवासी विकास कुमार की पैसन मोटरसाइकिल की चोरी कर ली गई है. घटना के संबंध में विकास कुमार अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई प्रथमिकी में कहा गया है कि प्रतिदिन की भांति अपनी मोटरसाइकिल अपने दलान में खड़ी कर रात में घर में सो गये. सुबह में देखा कि मेरा मोटरसाइकिल नहीं है.