आस्था में महिलाओं ने गाया देवी गीत और पोंछी आंख से सिंदूर की रंग वाली आंसू, कहा-आंख से बह रही है खून की आंसू

दैनिक खोज खबर.मढ़ौरा(सारण )। नगर क्षेत्र के वार्ड -15 मोहन बागान स्थित मईयां स्थान पर माता की पिंडी के आंख से लाल रंग का आंसू निकलने कि अफवाह से भीड़ जमा हो गई। आस पास से काफी संख्या में लोग जमा हो गए और माता की पिंडी को देख सत्यता की पुष्टि करते दिखे। मंगलवार की सुबह से इस अफवाह का असर संध्या तक बना रहा। बड़ी संख्या महिलाएं मईयां स्थान पहुंच गई और पूजा और गीत गाने में जूट गई। लोगों ने बताया कि सोमवार की संध्या किसी महिला ने माता की पिंडी के आंख से लाल रंग का कोई द्रव पदार्थ निकलता देखा। धीरे धीरे यह अफवाह फैलने लगी की माता की आंखों से खून निकल रहा है। हालांकि बुद्धिजनों ने इसे अत्याधिक ठंड के कारण दिवाल के सड़दने से सिंदूर, रोड़ी का मिश्रित द्रव बताया है। आस्था के कारण इसे प्राकृतिक घटना नहीं मान लोग चमत्कार समझ मईयां स्थान पर जुट रहे थे। हालांकि तरह तरह के कई अफवाहे पहले भी समाने आ चुकी है और आस्था को लेकर लोग तत्काल कोइ टीका टिप्पणी से बचते आए हैं, लेकिन बाद में उसे अपुष्ट ही माना गया हैं।
-/-