मांझी में पशु तस्करों द्वारा लें जाये जा रहे पशुओं से भरे ट्रक को युवकों नें रोका, ट्रक ड्राइवर को पकड़ पुलिस को सौंपा

मांझी(सारण) : अंतरराज्यीय पशु तस्करों द्वारा ट्रक में लादकर उतर प्रदेश से बिहार के ताजपुर ले जाये जा रहे 29 बछड़े को मांझी थाना बाजार के समीप रविवार की रात युवकों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया.जिसमे ग्रामीणों ने एक चालक को पकड़ लिया. लेकिन रात होने के कारण दो मवेशी तस्कर भागने में सफल रहा. पकड़े गए चालक बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव निवासी सुदर्शन यादव का पुत्र सूर्यान्श कुमार यादव बताया जाता हैं.

बताया जाता है कि रविवार की रात को मांझी थाना बाजार गांव के कुछ युवक खाना खा कर टहल रहे थे. इसी बीच मवेशी से लदा एक ट्रक जा रहा था.ट्रक को देखकर युवकों को गाड़ी के अंदर कुछ प्रतिबन्धित सामान होने की आशंका हुयी. शक के आधार पर जब युवकों ने ट्रक को रोकर चालक से पूछताछ कर ही रहे थे कि ट्रक में बैठे दोनो लोग भागने लगे. तब युवकों ने चालक को पकड़ कर गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर 29 बछड़े पाये गये. सभी बछड़े बोरे की तरह ट्रक के अंदर लदे हुये थे.घटना की जानकारी ग्रामीणों ने मांझी पुलिस पुलिस को दी.जानकारी मिलते ही मांझी थानाघ्यक्ष अनुज कुमार पांडेय पूरे दलबल के साथ पहुच कर चालक को अपने कब्जे में ले लिया. सभी बछड़े को ट्रक से बाहर निकाला गया, जिसमे 11 मृत पाये गये. 12 अंधरे होने के कारण खेत की तरफ भाग गये. पुलिस ने 6 बछड़े को स्थानीय लोगो की मदद से पकड़ लिया.

ロतीन घण्टे तक मांझी ताजपुर मुख्य सड़क रहा जाम:
इस दौरान ट्रक से बछड़े उतारने के दौरान तीन घण्टे तक मांझी ताजपुर मुख्य मार्ग जाम रहा. जाम के कारण दोनो तरफ एक एक किलोमीटर तक गाड़ी की लाइने लगी रही. मृत पशु को हटाने के लिये पूर्ब जिला पार्षद पंकज सिंह, कृष्णासिंह पहलवान, पीयूष ओझा, धनन्जय ओझा,कंचन बाबा सहित दर्जनों लोगों ने सहयोग कर सड़क से हटा कर पोस्टमार्टम में पुलिस को सहयोग किया.पुलिस ने सभी मृत बछड़े को रात में पशु चिकित्सक ने पोस्टमार्टम कराकर मनीष सिंह की जेसीबी से नदी किनारे मिट्टी की नीचे दफना दिया. इस मामले में पुलिस ने ट्रक मालिक तथा गिरफ्तार चालक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर भागे हुये तस्करो की पहचान कर गिरफ्तारी करने में जुट गयी है.




Recent Comments